सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunkards set fire to Holi two days before people got angry created ruckus by blocking road

UP: शराबियों की करतूत...दो दिन पहले ही लगा दी होली में आग, लोगों में फैला आक्रोश; जाम लगाकर किया हंगामा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव दूरा में शराबियों ने आधी रात को होली में आग लगा दी। ये देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रात को मामला शांत करा दिया गया, लेकिन सुबह  होते ही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हो सका। 
 

drunkards set fire to Holi two days before people got angry created ruckus by blocking road
दो दिन पहले ही लगा दी होली में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव दूरा में मंगलवार की शाम साढ़े दस बजे के लगभग शराबियों ने शराब के नशे में दो जगह रखी होली को फूंक दिया।  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। 
Trending Videos


घटनाक्रम के अनुसार गांव दूरा में लोधी राजपूत धर्मशाला के सामने और टीकरी अरहेरा चौराहे पर होली रखी गई थी। गांव दूरा निवासी  जुगेंद्र और सोनू ने बताया कि दस बजे के करीब शराब के नशे में बाइक सवार  तीन लोगों ने होली में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने रात में ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। गांव दूरा के प्रधान प्रतिनिध अनिल ने बताया कि गांव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।पुलिस और प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने आग लगाने वालों को पकड़ने तक सबूत नहीं मिटाने की कहकर आग को नहीं बुझाने दिया । 


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने रोड़ पर लगाया जाम 
बुधवार सुबहब 10 बजे प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर दूरा चौराहे पर जाम लगाकर कर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।  कानून के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिस पर एक घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed