{"_id":"69424cd661531bf8290263cb","slug":"elderly-woman-injured-in-monkey-attack-in-runakta-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने किया हमला, सिर और चेहरे पर बुरी तरह काटा...हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने किया हमला, सिर और चेहरे पर बुरी तरह काटा...हालत गंभीर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:55 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कस्बा रुनकता में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। एक बंदर इतना उत्पाती है कि उसकी वजह से लोग दहशत में है। इस बंदर ने बुजुर्र महिला पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
बंदर। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कस्बा रुनकता में इन दिनों बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ने से भी डर रहे हैं। सोमवार को बंदरों के हमले में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आगरा के लोग बंदरों को पकड़कर यहां के जंगलों में छोड़ आते हैं। जंगलों में बंदरों के खाने के लिए कुछ भी नहीं होता, जिससे बंदर कस्बे में प्रवेश कर रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। रात्रि में छत से उतरकर घर में घुस जाते हैं और कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वाल्मीकि बस्ती निवासी 70 वर्षीय प्रेमवती अपने घर की छत पर सो रही थी। इस दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। एक बंदर ने महिला के सिर और चेहरे पर बुरी तरह काट लिया। घटना के समय महिला का बेटा विनोद और बहू शारदा घर से बाहर बैंक गए हुए थे। पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला को बंदरों से बचाया।
महिला को एसएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज ने बताया कि बंदरों के झुंड का एक बंदर बहुत ही ज्यादा उत्पाती है। इससे 15 दिन पहले इसी गली के एक युवक प्रेमसागर को उसी बंदर ने काट लिया था। पूर्व में एक महिला की गोद से बच्चा छीन कर ले गए थे, जिसे मार दिया था।
Trending Videos