{"_id":"69d9c41d255a756cc4052776","slug":"etah-horror-roadways-bus-falls-off-railway-bridge-after-collision-12-injured-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में भीषण हादसा: रेलवे पुल से गिरी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार; 12 यात्री गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में भीषण हादसा: रेलवे पुल से गिरी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार; 12 यात्री गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
एटा में रेलवे पुल पर ट्रक से टक्कर के बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
रेलवे पुल से गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा में रेलवे पुल पर ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। ये टक्कर रेलवे पुल पर हुई, जिससे अनियंत्रित हुई बस पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। फिलहाल 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि कौशाम्बी डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी। शहर में प्रवेश करते समय सुबह करीब 4 बजे रेलवे पुल पर ट्रक से टकरा गई। इससे बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। बस के गिरते ही सवारी में चीख पुखार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इमरजेंसी एम्बुलेंस से भिजवाया गया। वहीं ट्रक के पलटने से पुल के नीचे खड़ी एक कार भी दब गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।