सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   examiners absent in Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad evaluation salary deduction ordered

यूपी बोर्ड 2026: जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य में रहे अनुपस्थित, उनका कटेगा वेतन; जेडी ने दिए निर्देश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन 2,141 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जिससे जांच कार्य प्रभावित हुआ और केवल आधे परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंचे।

examiners absent in Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad evaluation salary deduction ordered
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में दूसरे दिन 2,141 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई करते हुए वेतन काटेगा। गैरहाजिर परीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को केंद्रों पर कुल 3,603 में से 1,462 परीक्षक ही पहुंचे। इस दाैरान हाईस्कूल की 13,721 और इंटर की 12,278 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो सकी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्रों से अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की सूची तलब की गई है। बता दें कि राजकीय इंटर काॅलेज में 228 परीक्षक पहुंचे, यहां 6,197 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। आरबीएस इंटर काॅलेज में 263 परीक्षक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 6,081 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। नेशनल माॅडल स्कूल में 255 परीक्षक पहुंचे, यहां 2,554 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। नगर निगम इंटर काॅलेज में 540 परीक्षक पहुंचे। यहां 7000 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। एमडी जैन इंटर काॅलेज में 203 परीक्षक पहुंचे यहां 6506 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। जेडी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वेतन काटा जाएगा। उनके खिलाफ कर्तव्य उल्लंघन की प्रविष्टि भी बोर्ड को भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed