सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excess Soft Drink Consumption May Increase Risk of Serious Liver Disease

UP: रोज पी रहे हैं कोल्ड ड्रिंक? सावधान! लिवर की गंभीर बीमारी का बढ़ सकता है खतरा; इन लक्षणों को अनदेखा न करें

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

डॉक्टरों के अनुसार कोल्ड और सॉफ्ट ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन लिवर और पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना पेट और लिवर संबंधी समस्याओं वाले 60-70 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें फैटी लिवर के मामले भी शामिल हैं।
 

Excess Soft Drink Consumption May Increase Risk of Serious Liver Disease
कोल्ड ड्रिंक्स के नुकसान - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी में लोग कोल्ड, एनर्जी और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स का जमकर सेवन कर रहे हैं। ये ड्रिंक्स लीवर पर भारी पड़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पेट और लीवर संबंधी बीमारी के प्रतिदिन 60 से 70 मरीज आ रहे हैं।


मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि सॉफ्ट ड्रिंक्स और विशेषकर कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स से बचना चाहिए। इन पेय पदार्थों में मुख्य रूप से कैलोरी होती है, जबकि पोषण लगभग नहीं के बराबर होता है। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी और कुछ मामलों में अल्सर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से गैस या पाचन संबंधी परेशानी है, उन्हें किसी भी प्रकार की कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लक्षण दिखें तो बरतें सावधानी
लगातार पेट दर्द या भारीपन
गैस और एसिडिटी की समस्या
भूख कम लगना
बार-बार अपच होना
थकान और कमजोरी महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed