सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expired Medicines Distributed to School Children, Villagers Protest in Agra

UP: शिविर में मासूमों को एक्सपायरी दवाएं बांटने पर हंगामा, मई में खत्म हो चुकी थी दवा की वैधता

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कथित तौर पर एक्सपायर हो चुकी दवा बांटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने दवा वितरण करने वाली टीम को हिरासत में लिया, जबकि औषधि विभाग ने दवाओं के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।

Expired Medicines Distributed to School Children, Villagers Protest in Agra
एक्सपायर हुई दवाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के नगला बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय में यूएनएम फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को आयोजित शिविर में बच्चों को मई में एक्सपायर हुई दवाएं बांट दी गईं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दवा बांटने वाली यूएनएम फाउंडेशन टीम के सदस्यों को हिरासत में लेकर ड्रग विभाग को मामले की जानकारी दी है।


मंगलवार को स्कूल में बच्चों के पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल/जॉइंट) के वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। गांव के सौरभ और पंकज के परिजन भी अपने बच्चों के लिए स्कूल से दवा लेकर घर आए थे। सौरभ की गांव में ही परचून की दुकान है। सौरभ ने बताया दुकान बंद कर वह खाना खाने के लिए घर पहुंचे, तो परिजन ने उन्हें दवा दिखाई। दवा की शीशी पर छपी तारीखें देखीं, तो मैन्युफैक्चरिंग डेट जून 2024 और एक्सपायरी डेट मई 2026 दर्ज थी, जो समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने इसकी जानकारी पूरे गांव को दी। देखते ही देखते ग्रामीण अपनी-अपनी दवाइयों की शीशियां लेकर स्कूल की तरफ दौड़े। हालांकि, तब तक टीम के सदस्य दवा वितरण कर वहां से जा चुके थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने फोन कर टीम को दोबारा गांव में बुलाया और एक्सपायरी दवा बांटने पर खरीखोटी सुनाई। जब टीम के सदस्य कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, तो ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने टीम को लिया हिरासत में, औषधि विभाग ने लिए नमूने
हंगामे की सूचना मिलते ही शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने यूएनएम फाउंडेशन की टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि यह टीम एक दिन पहले भी गांव में आई थी और बच्चों के नाम नोट कर उन्हें दवा लेने के लिए पर्ची दे गई थी। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष की सूचना पर उन्होंने आकर दवा के नमूने लिए हैं। बाकी दवाएं सील करके ले जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed