सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer’s Daughter Receives Grand Welcome in Village After Completing Police Training

UP Police: यूपी पुलिस की ट्रेनिंक कर लौटी बेटी, तो गांव वालों ने किया ऐसा स्वागत; देखकर गद-गद हो जाएंगे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में पुलिस प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटी किसान की बेटी पूनम कुशवाहा का ग्रामीणों ने बैंड-बाजे और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।

Farmer’s Daughter Receives Grand Welcome in Village After Completing Police Training
पूनम कुशवाहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के मलपुरा ग्राम पंचायत जरूआ कटरा के गांव गोपालपुरा में उस समय खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब गांव निवासी किसान जीवनदास कुशवाहा की बेटी पूनम कुशवाहा पुलिस प्रशिक्षण पूरा कर अपने गांव लौटी, गांववासियों ने बेटी का बैंड-बाजा, डीजे और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया, पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने बेटी की सफलता को गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।
Trending Videos

आयोजन के दौरान मुख्य वक्ता कृपालु किंकर महाराज ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं, उन्होंने ग्रामीण परिवारों से बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे द ग्रेट इंडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतम सिंह भगौर ने बेटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण तभी संभव है, जब समाज बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवतियों से मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की अपील की। बेटी की उपलब्धि पर पिता जीवनदास कुशवाहा बेहद भावुक और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि मेहनत और परिवार के सहयोग से उनकी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों ने इस सफलता को इस गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गांव से यह दूसरा अवसर है, जब कोई बेटी सरकारी सेवाओं में शामिल हुई है। इस दौरान समाजसेवी गीतम सिंह भगौर, राजवीर सिंह, श्यामू शर्मा, नेम सिंह फौजदार, चंदन सिंह भगौर, करतार सिंह, पवनकुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed