{"_id":"693113341cd155770e0f7e47","slug":"farmers-allege-sewage-and-chemical-flowing-in-canals-minister-promises-action-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहरों में बह रहा सीवेज और केमिकल...सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री से किसानों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहरों में बह रहा सीवेज और केमिकल...सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री से किसानों ने की शिकायत
Thu, 04 Dec 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:21 AM IST
सार
सर्किट हाउस में आए सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव से किसान मिले। किसानों ने कहा कि नहरों में सीवेज और केमिकल बह रहा है।
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री जी, नहरों में सीवेज बह रहा है। केमिकल की दुर्गंध आती है। एक तरफ फसल, दूसरी तरफ किसान बीमार पड़ रहे हैं। ऊपर से नहर सफाई में भी अबकी बार जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। यह शिकायत बुधवार को सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से सर्किट हाउस में मिलकर किसानों ने दर्ज कराई है।
सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के वीडियो भी दिखाए। अधिशासी अभियंता और ठेकेदारों की मिलीभगत के आरोप लगाए। मंत्री ने सिल्ट सफाई की जांच कराने और लापरवाही मिलने पर अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री मोहन सिंह ने स्वतंत्र देव सिंह को बताया कि आगरा टर्मिनल रजवाह में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का सीवेज बिना शोधित किए बहाया जा रहा है। कीचड़ और केमिकल से नहर अटी हैं। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। किसान जीडी चाहर ने मंत्री को दौरेठा, टीकरी माइनर का वीडियो दिखाया।
किसानों की शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। सीवेज व केमिकल की रोकथाम के निर्देश दिए। सफाई कार्यों के दस्तावेज भी तलब किए हैं।