सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fashion Designer Suicide Case: Accused Constable’s Phone Sent for Forensic Analysis in Agra

फैशन डिजाइनर सुसाइड केस: यूपी पुलिस के सिपाही से प्यार, फिर दे दी जान; व्हाट्सएप चैट से खुलेगा मौत का राज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में फैशन डिजाइनर की आत्महत्या मामले में आरोपी सिपाही का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस डिलीट फोटो, व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगालकर दोनों के चार साल पुराने संबंधों की जांच कर रही है।
 

Fashion Designer Suicide Case: Accused Constable’s Phone Sent for Forensic Analysis in Agra
फैशन डिजाइनर सुसाइड केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में बहन के घर आत्महत्या करने वाली फैशन डिजाइनर और आरोपी सिपाही जेबी गाैतम के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। डिलीट फोटाे को भी रिकवर किया जाएगा। पुलिस दोनों के कॉल रिकॉर्ड भी निकाल रही है।
Trending Videos


 

मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी फैशन डिजाइनर ने बुधवार रात सदर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के घर जाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही कानपुर देहात निवासी जेबी गाैतम को शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में जेल भेजा था। सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की बर्खास्तगी की फाइल भी खोल दी गई है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी सिपाही के भी बयान दर्ज होंगे। इसके लिए विवेचक जेल में बयान लेने जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं मृतका से आरोपी के प्रेम संबंध चार साल से चल रहे थे। इसका रिकाॅर्ड देखा जा रहा है। विवेचना में यह अहम साक्ष्य होंगे।
 

काॅल डिटेल से पता चल जाएगा कि उसकी घटना वाले दिन युवती से कितनी बार बातचीत हुई। किसी की रिकाॅर्डिंग मिलती है तो उसे भी साक्ष्य में शामिल किया जाएगा। मृतका ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए थे। इन वीडियो को अपने रिश्तेदारों के पास भेजा था। आरोपी को भी वीडियो भेजा था या नहीं? रात में व्हाट्सएप चैट पर दोनों के बीच बातचीत हुई या नहीं? कितनी बार काॅल की गई। यह सब जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed