सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in shoe warehouse in Agra

UP: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, रिहायशी इलाके में मची अफरातफरी, दहशत में आए लोग; लाखों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के रिहायशी इलाके में बने जूता गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। लपटों को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। माैके पर पहुंची दमकलों ने लपटों पर काबू पाया। 

Fire breaks out in shoe warehouse in Agra
जूता गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर स्थित शू गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। 
Trending Videos


बल्केश्वर में निखिल गुप्ता और सजल गुप्ता का शू का गोदाम है। पहली और दूसरी मंजिल पर माल भरा हुआ है। तीसरी मंजिल पर सजल गुप्ता का परिवार रहता है। सजल गुप्ता की पत्नी और दोनों बच्चे नानी के घर गए हुए थे। गोदाम पर सिर्फ एक कर्मचारी था।

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। लपटों को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकल माैके पर पहुंच गई। शाम तक आग बुझने के बाद भी धुआं उठना जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed