सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flyover to be built on Sikandra preparations to build elevated metro station Survey will be done soon

Agra Metro: सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर,  मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनाने की तैयारी; जल्द होगा सर्वे

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सिकंदरा चौराहे पर मेट्रो के एलिवेटेड स्टेशन और फ्लाईओवर के लिए यूपीएमआरसी और एनएचएआई अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। दोनों विभागों की  ओर से जल्द संयुक्त सर्वे होगा। 

 

Flyover to be built on Sikandra preparations to build elevated metro station Survey will be done soon
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सिकंदरा पर फ्लाईओवर बनाएगी और मेट्रो का स्टेशन भी वहीं बनेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) से सहमति बन गई है। एनएचएआई ने एलिवेटेड स्टेशन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी दे दी है।
Trending Videos


एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज कुमार ने बताया कि कई चरण की बैठकों के बाद फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों के बनने पर सहमति बनी है। अब तक उलझन थी कि मेट्रो स्टेशन बनने पर फ्लाईओवर का कार्य प्रभावित होगा। तय हुआ कि सिकंदरा पर एनएचएआई फ्लाईओवर बनाएगा। इसके एक ओर मेट्रो स्टेशन बनेगा। जल्द दोनों विभागों के अधिकारियों का संयुक्त सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 16 साल की उम्र में ऐसी हैवानियत...मासूम के मुंह में ठूंसे कागज और नमकीन के पाउच, फिर बेरहमी से किया कत्ल; ये थी वजह


तैयारी की जाएगी डीपीआर
तकनीकी टीम के निर्णय के बाद स्टेशन और फ्लाईओवर के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे सिकंदरा पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और मेट्रो का कार्य भी प्रभावित नहीं होगा। पहले सिकंदरा पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव था, इसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये थी। अब मेट्रो के एलिवेटेड स्टेशन की वजह से डिजाइन में बदलाव होगा। उसी आधार पर बजट व दूरी आदि तय होंगे। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि निर्णय पर दोनों विभागों के अधिकारियों की मुहर लग गई है। जल्द साझा सर्वे कर रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed