फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foot Overbridges Planned at Agra Metro Stations, Traffic System to Be Revamped from MG Road to ISBT

Agra Metro: हाईवे और एमजी रोड के मेट्रो स्टेशन पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, ताकि हादसों पर लग सके रोक

Wed, 27 May 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 09:51 AM IST
सार

आगरा में मेट्रो कॉरिडोर के तहत सिकंदरा से रामबाग और एमजी रोड तक सभी स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और सड़क हादसों को रोकना है।

विज्ञापन
Foot Overbridges Planned at Agra Metro Stations, Traffic System to Be Revamped from MG Road to ISBT
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिकंदरा से रामबाग और एमजी रोड के सभी मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सर्विस रोड से आईएसबीटी तक फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जो बस टर्मिनल के अंदर तक यात्रियों को पहुंचाएगा। इससे सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


हाईवे के तीन एलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनमें आईएसबीटी पर निर्माण जारी है। आईएसबीटी पर पूर्व में सड़क पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर भी मेट्रो स्टेशन बीच में रहेगा, जबकि फुट ओवरब्रिज से दोनों ओर की सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी का फुट ओवरब्रिज इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमजी रोड पर भी बनेंगे एफओबी
आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो कॉरिडोर में एमजी रोड पर बनाए जा रहे सभी मेट्रो स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यह पूरा हिस्सा फिर से डिजाइन किया जा रहा है। यहां सात स्टेशन बनाए जा रहे हैं। करीब डेढ़ मीटर तक एमजी रोड को चौड़ा भी किया जाएगा। यूपीएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि यातायात संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed