{"_id":"62dd6e73ab771a7fe127f413","slug":"girl-preparing-to-become-agniveer-in-ghiror-of-mainpuri-dies-while-running","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपने पूरे होने से पहले श्वेता की थमीं सांसें: अग्निवीर बनने की तैयारी कर रही थी युवती, दौड़ते समय गिरी और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपने पूरे होने से पहले श्वेता की थमीं सांसें: अग्निवीर बनने की तैयारी कर रही थी युवती, दौड़ते समय गिरी और मौत
Sun, 24 Jul 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, घिरोर (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घिरोर (मैनपुरी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:38 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी सुरेश चौहान की 18 वर्षीय बेटी श्वेता चौहान पढ़ाई के साथ अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रही थी। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घिरोर बाईपास मार्ग पर गई। दौड़ लगाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में घिरोर के गांव अलालपुर निवासी युवती रविवार की सुबह सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने गई थी। अचानक बेहोश होकर रास्ते में गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी सुरेश चौहान की 18 वर्षीय बेटी श्वेता चौहान पढ़ाई के साथ अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रही थी। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घिरोर बाईपास मार्ग पर गई। दौड़ लगाते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर में श्वेता के अलावा छोटी बहन व एक छोटा भाई है।