{"_id":"6a55009e4cd99b2ea2012852","slug":"girl-student-dies-due-to-bike-collision-in-agra-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, दो महीने पहले गई थी भाई की जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, दो महीने पहले गई थी भाई की जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Mon, 13 Jul 2026 08:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:47 PM IST
सार
तेज रफ्तार सिलिंडर लदी बाइक ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के फतेहाबाद-निबोहरा मार्ग पर भोजपुर गांव के पास सोमवार को सिलिंडर लदी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छह वर्षीय आंगनबाड़ी छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ हीरापुरा निवासी मुकेश की पुत्री जान्हवी (6) प्राथमिक विद्यालय भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। सोमवार को लंच के बाद वह अपनी बड़ी बहन ज्योति (7) और अन्य बच्चों कान्हा, नीलम और लवकुश के साथ विद्यालय से बाहर निकली थी। इसी दौरान फतेहाबाद-निबोहरा मार्ग पर तेज रफ्तार सिलिंडर लदी बाइक ने जान्हवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की बड़ी बहन ज्योति ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षकों ने हमें पेड़ लेने के लिए सड़क की ओर भेजा था। इसी दौरान बाइक ने जाह्नवी को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि जान्हवी के पिता मुकेश पहले जयपुर में पानी-पूरी का काम करते थे। करीब दो माह पहले स्विमिंग पूल में डूबने से उनके पांच वर्षीय बेटे हंसू की भी मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद परिवार गांव में रहकर मजदूरी करने लगे। अब बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है।