सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls Rejoice as Budget Announces Girls’ Hostels in Every District

Budget 2026: हर जिले में बनेगा गर्ल्स हाॅस्टल, बजट में वित्त मंत्री ने दिया छात्राओं को बड़ा तोहफा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय बजट में हर जिले में वित्त मंत्री ने गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा की तो छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आइये जानते हैं कि छात्राओं ने क्या कहा...

Girls Rejoice as Budget Announces Girls’ Hostels in Every District
बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा की है। इस फैसले से उन छात्राओं को लाभ मिलेगा अन्य शहर से आगरा विश्वविद्यालय में पढ़ने आती हैं। वहीं कुछ छात्राएं सुरक्षा और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण घर के बाहर प्रशिक्षण लेने में कतराती हैं। उनके लिए यह फायदेमंद साबित होगा।
Trending Videos


आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग व प्रोफेशनल संस्थानों में पढ़ने वाली बड़ी संख्या में छात्राएं या तो महंगे निजी हॉस्टलों में रहने को मजबूर हैं या फिर प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर पढ़ाई करने आती हैं। ऐसे में सरकारी गर्ल्स हॉस्टल बनने से सुरक्षा, सुविधा के साथ पढ़ाई की बाधा दूर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के लिए तोहफा
डीईआई की परास्नातक छात्रा नंदिनी जादौन ने बताया कि निजी हॉस्टल में असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। सरकारी गर्ल्स हॉस्टल बनने से सुरक्षा के साथ आर्थिक बचत होगी। सामान्य परिवार की लड़कियों के लिए यह तोहफे से कम नहीं है। 

चिंतामुक्त होंगे परिजन
डॉ. एमपीएस कॉलेज की स्नातक छात्रा ट्विंकल ठाकुर का कहना है कि सरकारी हॉस्टल न होने के कारण रोज लंबा सफर तय कर कॉलेज आना पड़ता है जिससे न सिर्फ समय बर्बाद होता है बल्कि पढ़ाई भी प्रभावित होती है। सरकारी हॉस्टल से पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और अभिभावक भी निश्चिंत रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed