सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Guts Saree Showroom on Agra-Gwalior Highway, Family Escapes by Jumping to Neighbor’s Roof

Agra: आग से साड़ी शोरूम राख, लपटों में घिर गया परिवार; छत से कूदकर बची जान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

साड़ी शोरूम के ऊपर ही संचालक परिवार के साथ रहते हैं। जब आग लगी तो वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। लपटों में वे बुरी  तरह से घिर गए। पूरे परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। 

Massive Fire Guts Saree Showroom on Agra-Gwalior Highway, Family Escapes by Jumping to Neighbor’s Roof
आग की भेंट चढ़ गए लाखों के कपड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर इटाैरा स्थित एक साड़ी शोरूम में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि आग लग गई। आधी रात को आग लगने से शोरूम की दूसरी मंजिल पर बने मकान में सो रहा परिवार लपटों में घिर गया। उनमें चीख-पुकार मच गई। शोरूम संचालक, उनकी पत्नी और बेटे ने पड़ोसी की छत पर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पहुुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos


हादसा रात तीन बजे करीब हुआ। इटाैरा में भूपेंद्र लवानिया का साड़ी सेंटर एवं गारमेंट्स के नाम से शोरूम है। शोरूम की दूसरी मंजिल पर बने मकान में वह पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। शोरूम संचालक ने पुलिस को बताया वह, उनकी पत्नी पूजा लवानिया और बेटा शाैर्य लवानिया गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक घुटन महसूस होने पर बेटे शौर्य की नींद खुली। उसने देखा, ताे नीचे बने शोरूम से आग की लपटें उठ रही थीं। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। पूरा परिवार आग की लपटों से घिर गया। चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में तीनों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और दो दमकलों के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग की भेंट चढ़ गए लाखों के कपड़े, फर्नीचर
शोरूम संचालक भूपेंद्र लवानिया ने बताया कि पहली मंजिल पर उनका साड़ी सेंटर है, जबकि दूसरी मंजिल पर उनके भाई जितेंद्र लवानिया का रेडीमेड सेंटर है। दुकान में फर्नीचर, कांच, नकदी सहित साड़ी, पेंट, शर्ट, गर्म कपड़े, लहंगा चुनरी और अंडर गारमेंट्स सहित अन्य जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गए। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके शोरूम में करीब 75 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं भाई जितेंद्र की दुकान में भी करीब 35 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed