सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govt School Students Fly for First Time, Visit ISRO and Explore Space Science,

UP: इसरो एक्सपोजर विजिट से लौट खुशी और पीयूष, विद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के परिषदीय विद्यालयों के दो छात्रों ने पहली बार हवाई यात्रा कर ISRO मुख्यालय का दौरा किया और अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीखीं। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित इन बच्चों की उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं।

Govt School Students Fly for First Time, Visit ISRO and Explore Space Science,
खुशी और पीयूष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पहली बार हवाई यात्रा के साथ इसरो मुख्यालय देखने का अवसर यादगार बन गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुरा अहीर कंपोजिट विद्यालय अछनेरा की छात्रा खुशी और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकंडई खेरागढ़ के छात्र पीयूष चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट पूरी कर बंगलूरू से शुक्रवार को लौटे। विद्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
Trending Videos


दोनों विद्यार्थियों का चयन बेसिक शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आधार पर हुआ था। प्रतियोगिता में खुशी ने पंक्चर डिटेक्टर मॉडल से प्रथम और पीयूष ने इंसुलेटेड वाटर बोतल विद कांस्टेंट टेंपरेचर से द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। एक्सपोजर विजिट में विद्यार्थियों ने इसरो मुख्यालय सहित बंगलूरू के विभिन्न विज्ञान संस्थानों का भ्रमण किया। विशेषज्ञों से उपग्रह, प्रक्षेपण यान की असेंबली और अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां समझीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से 24 मार्च को डोमेस्टिक फ्लाइट से रवाना हुए विद्यार्थी 27 मार्च को लौटे। इस एक्सपोजर विजिट से दोनों बच्चों के साथ-साथ अन्य सभी विद्यालयों के बच्चे भी प्रेरित हुए हैं। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) चंद्रशेखर, डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, बीएसए जितेंद्र गोंड, खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद, महेश पटेल, डायट प्रवक्ता मेंटर डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय व धर्मेंद्र प्रसाद गौतम ने बधाई दी। उन्होंने इसे शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed