{"_id":"61e127b36506bd5ca227123c","slug":"happy-pongal-2022-bjp-mp-and-bollywood-actress-hema-malini-wish-pongal-preparation-pongal","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार: मथुरा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने हाथों से बनाए पोंगल पर स्वादिष्ट व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार: मथुरा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने हाथों से बनाए पोंगल पर स्वादिष्ट व्यंजन
Fri, 14 Jan 2022 01:05 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:05 PM IST
सार
कुछ दिनों पहले हेमा मालिनी के कोरोना पॉजिटिव की अफवाहें फैली थीं और उनके अस्पताल में होने की बात कही गई थी। लेकिन शुक्रवार को हेमा ने मुंबई आवास से तस्वीरें साझा कीं और पोंगल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
रसोई में भाजपा सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध त्योहार पोंगल पर खुद ही अपने हाथों से व्यंजन बनाए। प्रसाद के रूप में उन्हें परिजनों को खिलाया। दरअसल, तीन दिन पहले जब सांसद हेमा मालिनी मथुरा में थीं तो सोशल मीडिया पर यह अफवाहें उड़ीं कि हेमा को कोरोना हो गया है। ये भी कहा गया कि वे मुंबई के किसी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि ऐसा न होकर गुरुवार को वह दिल्ली से मुंबई पहुंचीं और शुक्रवार को उन्होंने पोंगल त्योहार मनाया। खुद किचन में जाकर व्यंजन बनाकर परिजनों को परोसे।
सांसद को ऐसा भोजन है पंसद
मथुरा में जब सांसद अपने आवास पर रहती हैं तो समय मिलने पर अपना मनपसंद भोजन तैयार कराने के लिए अक्सर किचन में चली जाती हैं और खाना तैयार करने वाले कुक को बताती रहती हैं कि इस तरह से खाना तैयार करें। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि हेमा मालिनी तैलीय भोजन नहीं लेती हैं। उबली हुई सब्जियां, बिना छौंक की दाल, सलाद और बिना घी की रोटी ही खाती हैं। खास बात और है कि जब हेमा मालिनी का मन करता है तो मथुरा के गोशाला में तैयार घी का भी स्वाद लेने से नहीं चूकती हैं। खाने के साथ ही घर पर तैयार दही लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। बाहर के खाने से परहेज करती हैं।