{"_id":"69c9958c7795f738920680f9","slug":"harsh-and-lakshyas-half-centuries-give-gurukul-boys-a-resounding-win-agra-news-c-365-1-sagr1044-107198-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हर्ष-लक्ष्य के अर्धशतक से गुरुकुल बॉयज की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हर्ष-लक्ष्य के अर्धशतक से गुरुकुल बॉयज की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहले ग्रुप का पांचवां मुकाबला जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जिसमें गुरुकुल बॉयज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को 166 रन से हरा दिया। गुरुकुल बॉयज की ओर से हर्ष राजपूत और लक्ष्य ने अर्धशतक जड़े।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल बॉयज ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। हर्ष राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 76 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। लक्ष्य ने 50 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवराज सिंह चौहान ने 32 और नितिन यादव ने 14 रन बनाए। टीम को 32 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले।
फतेहाबाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रितिक ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्दमान कंसाना और विवेक गोला ने 2-2 विकेट हासिल किए। सुमित और अंकित बघेल को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। सुमित ने 38 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। पूरी टीम 22.2 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
गुरुकुल बॉयज की ओर से गेंदबाजी में नितिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट झटके। लेनिश फौजदार को तीन और अनिकेत व राहुल धांगर को 1-1 विकेट मिला। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितिन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार आयोजक सतेंद्र सिंह राणा की मौजूदगी में जगवीर राणा और मुरारीलाल की ओर से प्रदान किया गया। इस जीत ने गुरुकुल बॉयज ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
Trending Videos