फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini and Raj Babbar declared their assets in lok sabha elections 2019 nomination

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की संपत्ति 71 करोड़ बढ़ी, कांग्रेस के राज बब्बर की एक करोड़ घटी

Tue, 26 Mar 2019 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini and Raj Babbar declared their assets in lok sabha elections 2019 nomination
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों ने संपत्ति का ब्योरा दिया है। पिछले चुनाव से तुलना करें तो भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की संपत्त्ति पांच साल में 71 करोड़ बढ़ गई है, जबकि कांग्रेस के राज बब्बर की एक करोड़ घट गई है।
विज्ञापन


मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी और उनके पति धर्मेंद्र करीब 249 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इसमें 114 करोड़ रुपये की संपत्ति हेमा मालिनी के नाम है, जबकि धर्मेंद्र 135 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक धर्मेंद्र हैं।
विज्ञापन


70 वर्षीय हेमा मालिनी द्वारा दाखिल शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास नकद राशि 5.61 लाख है, जबकि धर्मेंद्र के पास 32500 रुपये हैं। हेमा के बैंक खाते में 1.46 करोड़ हैं। सात करोड़ विभिन्न कंपनियों के शेयर आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में बताई थी 178 करोड़ की संपत्ति

2.91 करोड़ के जेवरात भी उनके पास हैं। इस तरह हेमा मालिनी की सकल संपत्ति 13.22 करोड़ तथा धर्मेंद्र के पास 12.62 करोड़ की है। इसके अलावा हेमा की भूमि की कीमत 99.37 करोड़ तथा धर्मेंद्र के पास 115 करोड़ की जमीन आदि है।

2014 में दाखिल संपत्ति के शपथ पत्र को देखें तो हेमामालिनी 66 करोड़ की मालकिन थीं। जबकि धर्मेंद्र की संपत्ति 112 करोड़ थी। पांच साल पहले दोनों की कुल संपत्ति 178 करोड़ थी। पांच साल बाद दोनों की संपत्ति 249 करोड़ बताई गई है। इस तरह पांच साल में करीब 71 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है।

राज बब्बर के पास न कोई वाहन, न असलाह

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर की संपत्ति पिछले पांच साल में एक करोड़ रुपये कम हो गई है। उनकी चल और अचल दोनों संपत्तियों में कमी आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व फिल्म स्टार राजबब्बर के पास अपना कोई वाहन नहीं है। उन्हें असलाह रखने का भी शौक नहीं है।

सोमवार को नामांकन के दौरान राज बब्बर ने अपनी जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार, उनके पास 12.57 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। जबकि वर्ष 2014 में गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर के पास 13.58 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति थी। 

इस हिसाब से उनकी चल और अचल संपत्ति में एक करोड़ रुपये अधिक की कमी आई है। 2019 के ब्यौरे के हिसाब से उनकी 5.83 करोड़ रुपये से अधिक की चल और 6.73 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2014 में उनके पास 6.12 करोड़ की चल और 7.46 करोड़ की अचल संपत्ति थी। 

इस बार उनकी पत्नी की 3.74 करोड़ की चल और 1.96 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 86 लाख और उनकी पत्नी के पास 23 लाख से अधिक कीमत के जेवर हैं। उन पर एक करोड़ से अधिक की देनदारी भी है। दयालबाग निवासी राजबब्बर के नाम न तो कोई असलाह और न ही कोई वाहन। बता दें कि राजबब्बर आगरा से दो बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed