फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini Pojan Silver Brick Which Is Use On Foundation Of Ram Mandir

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, शिला का सांसद हेमा मालिनी ने किया ऑनलाइन पूजन

Tue, 28 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:13 AM IST
सार

ब्रज के कुंडों का जल अयोध्या श्रीराम लला के नवनिर्मित मंदिर के लिए जाएगा

विज्ञापन
Hema Malini Pojan Silver Brick Which Is Use On Foundation Of Ram Mandir
रजत शिला का ऑनलाइन पूजन करतीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक माह से आयोजित किया जा रहा रजत शिला पूजन कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा। एमआरसी आयुर्वेदा रिसर्च सेंटर में ब्रज रज से निर्मित रजत शिला का पूजन मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के साथ किया।
विज्ञापन


मुंबई स्थित निवास से सांसद हेमा मालिनी ने बड़े श्रद्धाभाव के साथ रजत शिला का ऑनलाइन पूजन किया। हेमामालिनी ने कहा कि ब्रजवासियों की ओर से धर्म रक्षा संघ के माध्यम से ब्रज की रज और ब्रज के कुंडों का जल अयोध्या श्रीराम लला के नवनिर्मित मंदिर के लिए जाएगा, यह सभी ब्रज वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर में लगेगी ब्रज की रज, संतों ने वृंदावन में रजत शिला का किया पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण राम भक्तों के लिए एक तोहफा समान है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज पहुंचकर अपनी सुगंध सभी भक्तों तक पहुंचाएगी। 



जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि रजत शिला का पूजन करना एवं दर्शन करना अपने आप में एक अलौकिक और अद्भुत अनुभव है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, डॉ. अभिषेक शर्मा, श्रीदास प्रजापति, स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज आदि उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed