फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini to contest lok sabha election 2019 from Mathura

फिर टिकट मिलने पर 'ड्रीम गर्ल' ने किया ट्वीट- मथुरा का सपना पूरा करने के लिए मिला अवसर

Fri, 22 Mar 2019 12:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini to contest lok sabha election 2019 from Mathura
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (फाइल)
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो गई है। भाजपा ने कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं, तो कुछ सांसदों पर फिर भरोसा जताया है। इनमें मथुरा से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और एटा सांसद राजवीर सिंह भी शामिल हैं। पार्टी ने दोनों नेताओं कोफिर प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन


मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को उनकी पार्टी ने फिर से मौका दिया है। प्रत्याशियों की पहली सूची में हेमा मालिनी का नाम है। तमाम कयासों को किनारे करते हुए भाजपा ने उन्हें मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि हेमा मालिनी को फिर से टिकट मिलेगा या नहीं, इस पर लोगों के बीच संशय बना हुआ था। तमाम तरह की चर्चाएं हो रही थीं। 
विज्ञापन


बीते दिनों सियासी गलियारों में यह चर्चा खूब हुई कि हेमा मालिनी को फतेहपुर सीकरी से उतारा जा सकता है। भाजपा ने गुरुवार को जारी की पहली सूची में हेमा मालिनी का नाम रखा। इससे सभी कयासों पर विराम लग गया। अब हेमा मालिनी एक बार फिर मथुरा के चुनावी मैदान में उतरेंगी। फिर टिकट मिलने पर हेमा मालिनी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मथुरावासियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेमा मालिनी पहले भी कई बार मीडिया के सामने कह चुकी थीं कि वो सिर्फ मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी मथुरा सीट से 330743 वोट से जीती थीं। उन्होंने रालोद के जयंत चौधरी को हराया था। इस सीट पर गठबंधन से रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

उधर, एटा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र एवं मौजूदा सांसद राजवीर सिंह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजवीर सिंह यहां से 201001 वोट से जीते थे। उन्होंने सपा के देवेंद्र सिंह यादव को कराया था। हालांकि अभी तक सपा ने एटा से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed