सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard killed collision with foreign tourists car in Agra

UP: विदेशी पर्यटकों की कार ने दो वाहनों में मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार; होमगार्ड की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कार की चपेट में एक स्कूटी सवार भी आ गया। वह भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। हादसा करने वाली कार को रोक लिया गया। उसमें विदेशी पर्यटक सवार थे। सूचना पर थाना रकाबगंज की फोर्स पहुंच गई।

Home guard killed collision with foreign tourists car in Agra
होमगार्ड का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर मंगलवार शाम को इनोवा कार से फ्रांस के पर्यटकों को लेकर जा रहे चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर लिफ्ट लेकर शमसाबाद जा रहे होमगार्ड वीरेंद्र सिंह (48) की माैत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी से पर्यटकों को भेजा। चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos


मूलरूप से शाहपुर टूला, शमसाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह वर्तमान में छीतापुर, थाना राजाखेड़ा, धाैलपुर में रह रहे थे। उनकी डयूटी लोक निर्माण विभाग के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में थी। बेटे विष्णु के मुताबिक, शाम तकरीबन चार बजे डयूटी खत्म करने के बाद घर के लिए निकले थे। उन्होंने रास्ते में ताजनगरी फेज 2 निवासी कामरान से बाइक पर लिफ्ट ली थी। वह माल रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चाैराहे पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा कार की बाइक में टक्कर लगी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। वहीं कार की चपेट में एक स्कूटी सवार भी आ गया। वह भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। हादसा करने वाली कार को रोक लिया गया। उसमें विदेशी पर्यटक सवार थे। सूचना पर थाना रकाबगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चालक को हिरासत में ले लिया। पर्यटकों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेज दिया।

हादसे में घायल वीरेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं कामरान और स्कूटी सवार लोहागढ़, लकावली, तोरा चाकी निवासी कृष्णपाल का उपचार चल रहा है। देर शाम मृतक के परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। बेटे विष्णु ने थाना रकाबगंज में चालक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी चालक नई दिल्ली निवासी ओमप्रकाश है। वह फ्रांस के पर्यटकों को जयपुर से लेकर आया था। पूछताछ में बताया कि माल रोड पर अचानक नींद की झपकी लगी। जब तक वो कुछ कर पाता, तब तक हादसा हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed