फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Initiative to Empower Women: Girls and Women Trained in Sewing and Garment Making

UP: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई और गारमेंट्स निर्माण का हुनर सीखेंगी युवतियां, 30 का पंजीकरण

Thu, 13 Aug 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

बिचपुरी के लड़ामदा में महिलाओं और युवतियों को सिलाई व गारमेंट्स निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह सप्ताह के कार्यक्रम में पहले चार सप्ताह व्यावहारिक प्रशिक्षण और अगले दो सप्ताह उद्यमिता व मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से शुरू किए गए प्रशिक्षण में उद्घाटन सत्र में 30 महिलाओं और युवतियों का पंजीकरण हुआ। प्रशिक्षण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र और हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है।

विज्ञापन
Initiative to Empower Women: Girls and Women Trained in Sewing and Garment Making
कॉमन फैसिलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गांव लड़ामदा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत बनाए गए कॉमन फैसिलिटी सेंटर में महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं गारमेंट्स निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा की ओर से छह सप्ताह का उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू किया गया है।
विज्ञापन




एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा के सहायक निदेशक (सांख्यिकी) अवधेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान कृपाल सिंह के अनुरोध पर लड़ामदा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंची महिलाओं और युवतियों का पंजीकरण किया गया। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रतिभागी की उम्र 18 वर्ष से अधिक और हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह सप्ताह के प्रशिक्षण में पहले चार सप्ताह महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं गारमेंट्स निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दो सप्ताह तक मार्केटिंग, प्रोफाइल तैयार करने और उद्यमिता से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान करीब 30 महिला एवं युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में हितेश चौहान, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, संदीप सेंगर, हरेंद्र सिंह समेत महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed