{"_id":"69f0200064e331c9ed0f1070","slug":"instagram-friendship-turns-violent-youth-beaten-in-agra-village-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्टा पर मोहब्बत: शादीशुदा महिला ने बुलाया घर, परिजनों ने किया ऐसा तमाशा; जीवनभर नहीं करेगा प्यार करने की भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टा पर मोहब्बत: शादीशुदा महिला ने बुलाया घर, परिजनों ने किया ऐसा तमाशा; जीवनभर नहीं करेगा प्यार करने की भूल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद महिला से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। युवक का आरोप है कि उसे बुलाया गया था, लेकिन गांव में उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की गई, जिससे हड़कंप मच गया।
युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इस्टाग्राम पर मित्रता के बाद उससे मिलने घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन और ग्रामीणों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और उपचार के लिए भेजा। अस्पताल में भर्ती युवक ने ग्रामीणों पर पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला की वर्ष 2022 में बागपत के थाना चपरौली क्षेत्र के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे युवक अपने एक साथी के साथ कार से महिला के घर मिलने पहुंच गया। घर के गेट पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक होने पर परिजनों ने दबोचा
तभी महिला के परिजनों ने उन्हें देख लिया। शक होने पर परिजनों ने युवक से पूछताछ की, जिसमें दोनों के संबंध का खुलासा हो गया। परिजन और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद युवक के साथी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक सेना में तैनात है।

पेड़ से बांधकर पिटाई करने का लगाया आरोप
वहीं युवक का कहना है कि महिला ने ही उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। वह उसी के बुलावे पर आया था लेकिन परिजन ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल ने ग्रामीणों पर पेड़ से बांधकर पीटने का भी आरोप लगाया है। मामले में डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति गांव में महिला से मिलने पहुंचा था, जिसकी महिला के घरवालों और ग्रामीणों ने पिटाई की है। बाद में दोनों पक्षों में समझाैत हो गया। किसी ने शिकायत नहीं की।

कमेंट
कमेंट X