सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violent Group Attack in Runkata: Family Assaulted Two Young Women and Mother Injured

दबंगों का तांडव: परिवार पर एक राय होकर हमला, दो युवतियों सहित महिला घायल, वीडियो हुआ वायरल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें दो युवतियों सहित महिला घायल हो गईं। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Violent Group Attack in Runkata: Family Assaulted Two Young Women and Mother Injured
महिलाओं को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुनकता में सोमवार दोपहर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, रुनकता निवासी विष्णु परमार सोमवार को न्यायालय में तारीख पर गए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की एक महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने ही अधिवक्ता से अभद्रता की।  जिस पर न्यायालय द्वारा उसे परिसर से बाहर करा दिया गया। आरोप है कि इससे नाराज होकर उक्त महिला अपने परिजनों के साथ विष्णु परमार के घर पहुंची और एक राय होकर घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और अंदर घुसकर दो युवतियों और उनकी मां को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और श्याम व सौरभ पुत्र भोला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल दोनों युवतियों और उनकी मां को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed