{"_id":"636a94e1e67468021058bc44","slug":"it-raid-in-agra-former-bsp-mla-surrenders-undeclared-income-of-100-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IT Raid in Agra: बीएसपी के पूर्व विधायक ने सरेंडर की 100 करोड़ की अघोषित आय, चार दिन तक चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid in Agra: बीएसपी के पूर्व विधायक ने सरेंडर की 100 करोड़ की अघोषित आय, चार दिन तक चली जांच
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
आयकर अफसरों को जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मीट निर्यात के लिए एचएमए ग्रुप ने ‘मुखौटा’ कंपनियों के जरिए भुगतान किए और गरीब कर्मचारियों के बैंक खाते खुलवा कर उनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के प्रतिष्ठानों पर आयकर की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बसपा के पूर्व विधायक और मीट निर्यातक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के एचएमए ग्रुप ने मंगलवार रात को आयकर विभाग के सामने 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। शनिवार सुबह से आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा की गई छापेमारी मंगलवार रात 11बजे तक चली। 88 घंटे तक देश के 5 राज्यों में 12 शहरों के 35 ठिकानों पर 180 से ज्यादा आयकर अधिकारियों और पैरा मिलिट्री फोर्स ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आयकर विभाग की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। 4 साल पहले आगरा के बीएनआर ग्रुप पर छापे में 101 करोड़ रुपए की अघोषित आय सरेंडर की गई थी।
देश के तीसरे नम्बर के मीट निर्यातक ग्रुप एच एम ए का 2000 करोड़ रुपए का टर्न ओवर है और 40 देशो में फ्रोज़न मीट का निर्यात होता है। आयकर विभाग ने वित्तीय अनियमितता देखकर शनिवार सुबह एक साथ दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, चंडीगढ़, मेरठ, रायपुर, आगरा सहित 12 शहरों में 35 ठिकानों की जांच की।
2 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने वित्तीय अनियमितता देखकर शनिवार सुबह एक साथ दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, चंडीगढ़, मेरठ, रायपुर, आगरा सहित 12 शहरों में 35 ठिकानों की जांच की। आगरा में एमजी रोड पर ग्लोरी प्लाजा, ताजगंज, शहीद नगर, विभव नगर, कुबेरपुर आदि क्षेत्रों के 18 ठिकानों पर आयकर की टीमों ने कार्रवाई मंगलवार रात 11 बजे तक पूरी की।
3 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विभाग के 180 अफसरों की टीम ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ इन ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए कागजात, लैपटॉप, मोबाइल आदि के विवरण की जांच चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
इसके आधार पर आमदनी के दायरे की पड़ताल होगी। अतिरिक्त आय मिलने पर ग्रुप से और भी ज्यादा टैक्स वसूला जा सकता है। इसके साथ ही ग्रुप से संबंध रखने वाले सप्लायरों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
इसरार जैसे 14 बैंक खातों का मिला है ब्यौरा
जांच शाखा की कार्रवाई में पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ग्रुप से मिले रिकॉर्ड में पता चला कि इसरार अहमद जैसे कंपनी के कर्मी के नाम से तैयार किए गए फर्जी वेंडर एक दो नही, बल्कि दर्जनों हैं। आगरा में ही ऐसे 14 रेकॉर्ड संदिग्ध मिले हैं। कई जगहों से काफी नकदी भी विभाग को मिली है, जिसका सोर्स नही बताया गया। इसके साथ ही गैर भाजपा शासित राज्यो में रियल एस्टेट में निवेश के कागजात भी मिले हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।