{"_id":"636a7c49d01ae96fe35b5fea","slug":"guru-nanak-jayanti-2022-gurpurab-celebration-gurdwara-guru-ka-taal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Nanak Jayanti 2022: अवतरित हुए गुरु नानक देव, धरा हो गई पावन, भव्य सजावट की देखें अलौकिक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Nanak Jayanti 2022: अवतरित हुए गुरु नानक देव, धरा हो गई पावन, भव्य सजावट की देखें अलौकिक तस्वीरें
Tue, 08 Nov 2022 09:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी से जगमग गुुरु का द्वार, सतनाम वाहेगुरु के बोल और आतिशी छटा से सतरंगी आसमान। ये मनमोहन दृश्य गुरु नानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल का रहा। गुरु के अवतरित होते ही धरा पावन हो गई और जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे गूंजने लगे। दूरदराज से हजारों श्रद्धालु आए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका।
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
जित्थे बाबा पैर धरे पुजा आशण सोया...
केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा माईथान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाया। यहां दिल्ली के निर्मल सिंह खालसा, जसपाल सिंह ने और रानी सिंह ने कीर्तन कर संगत को धन्य कर दिया। जित्थे बाबा पैर धरे पुतजा आशण सोया...कल तारन गुरु नानक आया...सुनकर संगत जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे लगाने लगे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। हैडग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की। प्रधान कंवलदीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, परमजीत सिंह मक्कड़, देवेंद्र जोड़ा, परमात्मा सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, गुरमीत सेठी, अजिंदर पाल सिंह, ऋशु सचदेवा आदि मौजूद रहे।
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
सतगुरु नानक परगटिया मिटी...
गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में कीर्तन दरबार सुनकर संगत धन्य हो गई। दिल्ली के रागी निर्मल सिंह और हजूरी रागी हरप्रीत सिंह ने सतगुरु नानक परगटिया मिटी धुंध जग चानन होवा...सुनकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करने लगी। ज्ञानी अमरीक सिंह ने सभी की भलाई के लिए अरदास की। संगत ने अटूट लंगर छका। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार रमन साहनी, अमरजीत सिंह, सुरजीत छाबड़ा, दलजीत सिंह, बबलू अर्शी, बंटी ओबराय, कुलविंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
धन-धन हमारे भाग घर आया...
गुरुद्वारा दशमेद दरबार शहीद नगर में कीर्तनकार महेंद्र पाल सिंह ने धन धन हमारे भाग घर आया..., सुनी पुकार दातार प्रभ गुरुनानक..सुनाकर संगत को निहाल कर दिया। कीर्तनकार ने कहा कि जब गुरुनानक देव का जन्म हुआ तो पाखंड, जातपात और धर्म के नाम पर झगड़े हो रहे थे। तब उन्होंन मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य सेवादार सरदार हरपाल सिंह, रविंद्र ओबराय, श्याम भोजवानी, राजू सलूजा, इंदरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, संतोख सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह टोडी, आनंद शर्मा, देवेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला