फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery Shop Burglarized, Thieves Steal 2 Kg Silver and 100 Grams of Gold

कासगंज में बड़ी वारदात: आभूषण की दुकान के तोड़े ताले, दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोना चोरी; जांच जारी

Sat, 15 Aug 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शनिवार सुबह ज्वेलर्स की दुकान का शटर टूटा मिलने से सनसनी फैल गई। चोर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

विज्ञापन
Jewellery Shop Burglarized, Thieves Steal 2 Kg Silver and 100 Grams of Gold
जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र में शनिवार सुबह चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। चोरों ने राधिका ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर दो किलो चांदी और करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण पार कर दिए।
विज्ञापन





ग्राम राजा रिजोला निवासी आदित्य वर्मा पुत्र कौशल वर्मा की कैनरा बैंक के पास राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी सूचना आदित्य को दी। मौके पर पहुंचे आदित्य ने अंदर जाकर देखा तो गहने गायब थे।
विज्ञापन


 आदित्य ने बताया कि दो किलो चांदी और सौ ग्राम सोने के आभूषणों को चूर चुरा ले गए। सूचना पर सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। हर पहलू पर अभी जांच की जा रही है। जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed