फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kangana Ranaut Faces Complaint Over Alleged Insult to Students

Kangana Ranaut: कंगना ने छात्रों के बारे में ये क्या कह दिया? विद्यार्थियों का खौल उठा खून, दर्ज हुआ परिवाद

Wed, 12 Aug 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 07:58 AM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रणौत पर आंदोलनकारी छात्रों और उनके अभिभावकों के अपमान का आरोप लगाते हुए आगरा की एमपी-एमएलए अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने शिकायत दाखिल की है, मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त 2026 को होगी।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Faces Complaint Over Alleged Insult to Students
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

विस्तार

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के छात्रों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में परिवाद दर्ज किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त, 2026 को होगी।
विज्ञापन


 

राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। इन घटनाओं के विरोध में हजारों छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई, 2026 को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागकर गोलियां चलाईं। कई छात्र घायल हुए थे। विपक्षी नेताओं ने छात्रों का समर्थन किया, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। वहीं, कंगना रणौत ने 27 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। परिवाद में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से छात्रों, उनके अभिभावकों और परिवादी की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed