{"_id":"6a8373278ac04747800957e1","slug":"lady-loyal-to-have-250-beds-along-with-facilities-for-diagnostics-treatment-and-delivery-agra-news-c-25-1-agr1036-1135424-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लेडी लॉयल में होंगे 250 बेड, जांच- इलाज और प्रसव की सुविधा; अगले महीने शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लेडी लॉयल में होंगे 250 बेड, जांच- इलाज और प्रसव की सुविधा; अगले महीने शुरू होगा काम
Tue, 18 Aug 2026 01:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन पर 94 करोड़ रुपये की लागत से 250 बेड का नया लेडी लॉयल अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेडी लॉयल (जिला महिला अस्पताल) के लिए सिकंदरा स्थित क्षेत्र में नया भवन बनेगा। इसका निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसमें 250 बेड की क्षमता होगी। इसका निर्माण 94 करोड़ रुपये से होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं।
इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज को विस्तारित करते हुए लेडी लॉयल परिसर को भी मिलाया गया है। इसके तहत लेडी लॉयल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास पांच एकड़ जमीन पर नया भवन बनेगा। इसको लोक निर्माण विभाग बनाएगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, मिल्क बैंक, कंगारू थेरेपी यूनिट, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड समेत सभी की सुविधा मिलेगी। इसमें 250 बेड की क्षमता होगी।
दो प्रसव कक्ष, दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। ओपीडी कॉम्पलेक्स भी होगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं की उपचार, दवा की सुविधा मिलेगी। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लेडी लॉयल के लिए कॉलेज की 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। इसके लिए भवन निर्माण होने के बाद शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके पुराने भवन ध्वस्त कर दिए गए हैं। एक बिल्डिंग में अभी यह लेडी लॉयल अस्पताल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए भवन का टेंडर हो गया है। इसमें इलाज, जांच की सुविधाएं और बेड संख्या भी बढ़ जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि नए भवन का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है।