{"_id":"6a698741ba63f922230a1887","slug":"lady-sub-inspector-wins-8-medals-at-up-police-sports-championship-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी पुलिस की दरोगा सुनीता यादव ने रचा इतिहास, महिला व पुरुष दोनों श्रेणियों में जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी पुलिस की दरोगा सुनीता यादव ने रचा इतिहास, महिला व पुरुष दोनों श्रेणियों में जीते आठ पदक
Thu, 30 Jul 2026 08:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:21 AM IST
सार
आगरा जोन की महिला उपनिरीक्षक सुनीता यादव ने यूपी पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की दरोगा सुनीता यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक खेली गई उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा जोन की महिला उपनिरीक्षक सुनीता यादव ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में महिला व पुरुष दोनों श्रेणियों में सर्वाधिक 8 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य) जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
सुनीता यादव ने बैडमिंटन की 50+ सिंगल्स व 50+ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक, 50+ डबल्स में रजत व 45+ सिंगल्स व मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीते। वहीं, टेबल टेनिस में उन्होंने 40+ डबल्स, 50+ सिंगल्स और 50+ डबल्स श्रेणी में 3 रजत पदक अपने नाम किए।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अब सुनीता अक्तूबर में गुजरात में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज, अपर पुलिस महानिदेशक कल्पना, पुलिस महानिरीक्षक सुभाषचंद्र दुबे, जिला जज महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त पंकज गांधी, आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लवानिया, अध्यक्ष विनोद सीतलानी व सचिव राहुल पालीवाल ने बधाई दी। संवाद