{"_id":"69b78b30b8607f69c50cefd1","slug":"liquor-worth-87-lakh-hidden-in-chili-sacks-and-generator-box-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्च में छिपा नशा: शराब तस्करी का एकदम नया तरीका, पुलिस भी देखकर हैरान; तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्च में छिपा नशा: शराब तस्करी का एकदम नया तरीका, पुलिस भी देखकर हैरान; तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 87 लाख रुपये की अवैध शराब और बीयर की खेप पकड़ी। तस्कर शराब को जेनरेटर बॉक्स और मिर्च के बोरों के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
शराब की तस्करी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म पुष्पा में जिस तरह से चंदन की लकड़ी की तस्करी का खेल दिखाया गया, उसी तरह हरियाणा से अवैध शराब बिहार तक की जा रही थी। शनिवार रात तड़के कमिश्नरेट पुलिस ने दो स्थानों पर 87 लाख की तस्करी की शराब और बीयर पकड़ ली। कुबेरपुर में पकड़े गए ट्रक में बड़े जनरेटर की बाॅडी के अंदर शराब की बोतल छिपाकर ले जा रही थीं। वहीं ट्रांस यमुना इलाके में ट्रक के अंदर मिर्च के बोरों के नीचे छिपाई गईं शराब की बोतलें बरामद की गईं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
मामला - 1
शनिवार रात करीबन 2:30 बजे कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के नीचे हाईवे पर चेकिंग में ट्रक को रोका गया। चालक ने बताया कि ट्रक में जनरेटर ले जाया जा रहा है। पुलिस को शक हुआ। ट्रक को खुलवाया। लोड माल को पैक किया गया था। पुलिस ने पैकिंग हटाई तो अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि जनरेटर नहीं था। तस्कर सिर्फ कवर को ट्रक में रखे हुए थे। इस कवर की लंबाई तकरीबन 25 फीट और चाैड़ाई 9 फीट और ऊंचाई 14 फीट थी। कवर के अंदर सामान्य रूप में 25 किलोवाट के दो जनरेटर आ सकते हैं। इसके स्थान पर पुलिस से बचने के लिए 606 पेटी पंजाब की शराब भरी गई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अमृतसर, पंजाब निवासी जगतार सिंह और सुखपाल सिंह शामिल हैं। आरोपियों से दो मोबाइल और 3070 रुपये बरामद किए हैं।

मामला - 2
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार रात झरना नाला पर चेकिंग के दाैरान एक कैंटर को रोका गया। उसमें बोरे रखे हुए थे। पूछने पर चालक ने बताया कि वह मिर्च लेकर जा रहा है। पुलिस को शक हो गया। बोरों को हटाया गया तो 50 पेटी शराब और 300 पेटी पंजाब मार्का बीयर की बोतल बरामद हुईं। जिला जालौर (राजस्थान) निवासी चालक चालक मूलाराम को गिरफ्तार कर लिया। उससे दो मोबाइल और 1170 रुपये भी बरामद किए। आरोपी ने बताया कि वह शराब की बोतलों को मिर्च के बोरों के नीचे दबाकर ले जा रहा था। शक न हो, इसलिए यह तरीका अपनाया। यह शराब हरियाणा के नूह, हरियाणा के सत्तार और आबिद के कहने पर ले जा रहा था। साथी राहुल खान बहादुरगढ़ के पास कैंटर और मोबाइल देकर गया था। रास्ते में सोनू जाट, इजराइल और अनिल कुमार व्हाट्सएप कॉल के जरिए आगे का रास्ता बता रहे थे। वह पंजाब से सस्ती शराब लेकर आते हैं। इन्हें बिहार में कम रेट में बेच देते हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी सत्तार, आबिद, राहुल, सोनू जाट, इजराइल और अनिल कुमार की तलाश की जा रही है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बिहार में शराब की बिक्री पर रोक है। शराब तस्कर पंजाब और हरियाणा से शराब लेकर जाते हैं। इसके लिए यूपी से जाते हैं। तस्कर वाहनों के आगे चलते हैं। पेटियों को अलग-अलग तरीके से छिपाकर ले जाने के मामले सामने आते हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करेगी। उनसे तस्करों के नाम पता कर गिरफ्तारी की जाएगी।