{"_id":"6a0d2803a922f91c0c03653f","slug":"llb-students-protest-at-agra-university-over-exam-date-extension-demand-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एलएलबी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, विवि के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला; कुलपति आवास पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एलएलबी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, विवि के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला; कुलपति आवास पर दिया धरना
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार
एलएलबी परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आगरा विश्वविद्यालय में छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया और कुलपति आवास तक पहुंच गए। काफी देर बाद डीन एकेडमिक ने छात्रों से ज्ञापन लिया और जल्द निर्णय का आश्वासन दिया गया।
विवि के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एलएलबी परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगें लेकर बड़ी संख्या में छात्र पहले नियंत्रक ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इससे नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कई कार्यालय बंद कराकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।
छात्रों का कहना था कि लगातार समस्याएं उठाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद छात्र खंदारी परिसर स्थित कुलपति आवास पहुंच गए। यहां छात्रों ने भीषण गर्मी के बीच कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि लंबे इंतजार के बावजूद कुलपति बाहर नहीं आईं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। काफी देर बाद डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप मौके पर पहुंचे और छात्रों से ज्ञापन लिया। छात्रों ने मांग है कि एलएलबी परीक्षा 25 मई से बढ़ाकर 10 जून के बाद की जाए।
उन्होंने छात्रों को जल्द निर्णय से अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान विकास यादव, सोनू, अंकित राजपूत, आशिका, रेखा, गौतम यादव, तनिष्क आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos