सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Severe Heatwave Warning in Agra Stay Indoors Administration Issues Advisory

आसमान से बरस रही आग: घर से नहीं निकलें, चार दिन भीषण लू का अलर्ट हुआ जारी; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण लू को लेकर मौसम विभाग ने 24 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर में घर से न निकलने की अपील की है। बढ़ते तापमान से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है।
 

UP Severe Heatwave Warning in Agra Stay Indoors Administration Issues Advisory
भीषण लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सावधान, सूरज अपने रौद्र रूप में है। भीषण लू से सेहत पर विपरीत असर डाल सकती है। 24 मई तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जारी एडवाइजरी लोगों से दोपहर में बेवजह घरों से न निकलने की अपील की है।
Trending Videos

 

ताजनगरी में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की सूचना के आधार पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले में भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम ने बताया कि बढ़ते तापमान और उमस के कारण डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस मौसम में बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मजदूरों को सबसे ज्यादा खतरा है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए बनाए ओआरएस कॉर्नर
नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर में कई जगह ओआरएस कॉर्नर लगाए हैं, जहां लोगों को निशुल्क ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि गर्मी और तेज पसीना आने से शरीर में पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट की भी कमी हो जाती है, जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। सफाई मित्रों को भी नियमित रूप से ओआरएस का वितरण किया जा रहा है ताकि वे भीषण गर्मी में सुरक्षित रह सकें। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव की बात कही। मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण की बैठक में सफाई रखने और जलभराव रोकने के साथ लू से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। 

 
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचा तापमान
मई में सबसे गर्म दिन के रूप में 27 मई 1998 का दिन दर्ज है, जब तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके बाद 31 मई 1994 को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो साल पहले भी 20 मई 2024 को तापमान 47.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। दो साल पहले करीब एक सप्ताह तक मई में आगरा में तापमान 46 से 47 डिग्री के बीच बना रहा था। इस बार भी इस सप्ताह तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच जाने के आसार हैं।



 

ऐसे करें लू से बचाव
- दोपहर 12 से चार बजे के बीच कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचें।
- घर से नाश्ता करके और पानी पीकर ही निकलें। हर आधे घंटे में पानी पीते रहें।
- हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से जरूर ढकें।
- प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और आम पन्ना का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- घर को ठंडा रखें। चक्कर आने या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
 

ये काम बिल्कुल न करें
- बच्चों और पालतू जानवरों को बंद कार में अकेला बिल्कुल न छोड़ें, गाड़ी का तापमान तेजी से जानलेवा स्तर तक पहुंच सकता है।
- दोपहर के समय भारी मेहनत वाला काम करने से बचें।
- बासी और ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें।
- शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। दोपहर में खाना बनाते समय रसोई की खिड़कियां खुली रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed