सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several Trains Diverted Some Cancelled Due to Railway Work

UP: दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें, ये ट्रेनें रद्द, इनका बदला गया रूट; यहां देख लें चार्ट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ रेल मंडल और बंगलूरू के केएसआर स्टेशन पर कार्य के चलते जून के अंत से अगस्त तक कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और मुंबई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

Several Trains Diverted Some Cancelled Due to Railway Work
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 लखनऊ रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य और बंगलूरू के केएसआर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह तक कई ट्रेनों का रूट बदला गया गया है तो कुछ को आंशिक निरस्त किया गया है। इससे आगरा होकर दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और मुंबई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
Trending Videos


 

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (12875) 23, 26, 28 और 30 जून को वाराणसी-जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ जंक्शन मार्ग से चलेगी। बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119) और देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (15120) 27 से 30 जून तक प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-प्रयाग-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होकर संचालित होंगी। ग्वालियर-बनारस एक्सप्रेस (11107) और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15017) 27 से 29 जून तक प्रयागराज रामबाग होकर जाएंगी। एलटीटी से गोरखपुर (11055), छपरा (11059), मऊ (15182) और अयोध्या कैंट (22103) जाने वाली ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (15018) 29 और 30 जून को देरी से रवाना होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में केएसआर स्टेशन पर कार्य के चलते एक अगस्त को लालकुआं-केएसआर बंगलूरू विशेष (05074) और 4 अगस्त को केएसआर बंगलूरू-लालकुआं विशेष (05073) रद्द रहेंगी। नई दिल्ली-केएसआर बंगलूरू एक्सप्रेस (12628) 29 जुलाई से 1 अगस्त तक बैयप्पनहल्ली स्टेशन तक ही जाएगी, जबकि हजरत निजामुद्दीन-केएसआर बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस (22692) 30 जुलाई से 1 अगस्त तक यशवंतपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या (15636) गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस सोमवार और 25 मई और (15668) कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 20 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। दोनों गाड़ियां वाराणसी, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ और लखनऊ होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed