{"_id":"5c9890ebbdec2214130e64f8","slug":"lok-sabha-elections-2019-hema-malini-says-this-is-my-last-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा- यह मेरा आखिरी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा- यह मेरा आखिरी चुनाव
Mon, 25 Mar 2019 01:57 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
नामांकन से पूर्व मीडिया से मुखातिब हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले मथुरा से भाजपा प्रत्याशी मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। हेमा मालिनी का यह बयान मथुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आया।
हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को हेमा मालिनी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की।
नामांकन करने से पहले हेमा मालिनी ने कहा कि वो मथुरा संसदीय क्षेत्र में बहुत काम कर चुकी हैं। इसके बाद युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए। यह उनका अंतिम चुनाव होगा। हेमा मालिनी के इस बयान से उनके समर्थक हैरान हैं।

मथुरा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस ने महेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है, वहीं गठबंधन से रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
2014 के लोकसभा में हेमा मालिनी ने मथुरा से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने रालोद के जयंत चौधरी को हराया था। सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी ने वृंदावन में अपना आवास बनवा लिया है। इस बार चुनाव में उनका पूरा परिवार उनके साथ रहेगा।