फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 notice to Hema Malini in code of conduct violation in mathura

लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं हेमा मालिनी, नोटिस जारी

Thu, 04 Apr 2019 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 notice to Hema Malini in code of conduct violation in mathura
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी व सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के भवन में चुनावी सभा की थी।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की चुनावी सभा बीते मंगलवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई में कराने की अनुमति ली गई थी। लेकिन चुनावी सभा गांव में कराने के स्थान पर गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के प्रांगण में करा दी गई। इतना ही नहीं सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभास्थल के मंच पर डांस भी कराया गया। 
विज्ञापन


जब भीड़ इकट्ठा हुई तब हेमा मालिनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। विद्यालय संचालन के समय में चुनावी सभा का संज्ञान लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता आरडी राम ने सांसद हेमा मालिनी और चुनावी सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नोटिस का जवाब भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी को 24 घंटे के दौरान देना होगा। इधर, इसी सभा में महिला डांस पार्टी के आयोजन को गलत बताते हुए रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed