फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla to Unveil Ahilyabai Holkar Statue During Agra Visit Today

UP: आगरा आ रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Tue, 30 Jun 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 11:32 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे मंगलवार को एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोनों नेता मॉडल स्कूल मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla to Unveil Ahilyabai Holkar Statue During Agra Visit Today
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में भाग लेने मंगलवार को आगरा आएंगे। वह एत्मादपुर में प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोपहर 12:50 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे वे एत्मादपुर स्थित मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे नवी मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 1:55 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान पहुंचेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के साथ मिलकर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की बैठक आज
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद कार द्वारा लखनऊ से दोपहर 2 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण और अहम बैठक करेंगे। इसके तुरंत बाद दोपहर 3 बजे वे कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed