{"_id":"69b3f147d3e06cc1d90014dd","slug":"lpg-booking-issues-gas-agencies-start-offline-booking-in-govardhan-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: गैस बुकिंग के लिए लागू हुई नई व्यवस्था, इस तरह आसानी से मिलेगा सिलिंडर; हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: गैस बुकिंग के लिए लागू हुई नई व्यवस्था, इस तरह आसानी से मिलेगा सिलिंडर; हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
गैस संकट के बीच एजेंसियों पर सिलिंडर बुकिंग के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सर्वर की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के बीच ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब रजिस्टर में एंट्री कर ग्राहकों की बुकिंग दर्ज की जा रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर मिलने में राहत मिलेगी।
एलपीजी गैस की बुकिंग
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पूरे प्रदेश में जहां लोग एलपीजी सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं जगह-जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने या फोन नंबर न मिलने से बुकिंग नहीं हो पा रही। इस अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और गैस एजेंसियों को ऑफलाइन बुकिंग की अनुमति दी है।
Trending Videos
गोवर्धन में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन ऊपर से आदेश है कि केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर दिए जाएं। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए अब एजेंसियां ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग दर्ज कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरन गैस एजेंसी गोवर्धन के संचालक विवेक कुंतल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सर्वर की समस्या के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। आने वाले दो-चार दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। तब तक ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब लोगों को सिलिंडर मिलने में परेशानी नहीं होगी।