सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मकर संक्रांति: कृष्ण भक्तों ने किए आराध्य के दर्शन, बिहारीजी को लगाया पंचमेवायुक्त खिचड़ी भोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jan 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Makar sankranti Devotess Pray in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने को श्रद्धालुओं की संख्या पिछली साल से कम रही। इस दौरान ठाकुरजी को राजभोग में पंचमेवायुक्त विशेष खिचड़ी परोसी गई।
Trending Videos
Makar sankranti Devotess Pray in Banke Bihari Mandir Vrindavan
यमुना में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रद्घालुओं ने वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं ने राधाबल्लभ मंदिर, राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर समेत अनेक मंदिरों में दर्शन किए। सुबह यमुना स्नान किया और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar sankranti Devotess Pray in Banke Bihari Mandir Vrindavan
मकर संक्रांति पर सजे बाजार। - फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में  प्रवेश करते हैं। इस दिन माना जाता है कि सूर्य का अपने पुत्र शनि के साथ  मिलन होता है। जिसके चलते लोग एक साथ सूर्य और शनि की आराधना करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अजय तैलंग ने बताया कि इस दिन जिनकी कुंडली में शनि और सूर्य और राहु का दोष होता है उनके द्वारा विशेष उपाय किए गए।
Makar sankranti Devotess Pray in Banke Bihari Mandir Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
सूर्योदय होते ही लोगों ने उत्तरायण सूर्य की पूजा अर्चना की। इसके बाद अपने-अपने आराध्य को खिचड़ी,गजक तथा तिल आदि से बनी अन्य खाद्य सांमग्री अर्पित की। मंदिर द्वारिकाधीश, श्री कृष्ण जन्मभूमि सहित सभी मदिरों में ठाकुर जी के लिए विशेष खिचड़ी  प्रसाद तैयार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों  में नये वस्त्र तथा अन्न का दान किया गया। 
विज्ञापन
Makar sankranti Devotess Pray in Banke Bihari Mandir Vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर शनिदेव की पूजा अर्चना भी की। मदिरों में श्रद्धालुओं ने चावल, दाल, गजक तथा तिल से बनी अन्य वस्तुओं का भी दान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed