{"_id":"69f43789f97b352fc203be0e","slug":"man-arrested-for-dragging-woman-from-home-chandrashekhar-azad-demands-strict-action-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती को घर से घसीट कर ले गया था परवेज, पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया; परिवार ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती को घर से घसीट कर ले गया था परवेज, पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया; परिवार ने मांगी सुरक्षा
Fri, 01 May 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 10:48 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी के दबाव को लेकर एक युवती को घर से घसीटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट लगाया गया है और पीड़िता के बयान दर्ज कर सुरक्षा की मांग उठी है।
विज्ञापन
युवती को बाल पकड़कर घसीटता परवेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती को घसीटकर ले जाने के आरोपी परवेज को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और मेडिकल भी कराया है। अब कोर्ट में भी बयान दर्ज होंगे। इस मामले में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर घटना को बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और दंडनीय बताया है। उधर, परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
युवती के साथ मंगलवार रात घटना हुई थी। आरोप है कि परवेज उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसने इन्कार कर दिया था। युवती घर में अपनी बहन और रिश्तेदार युवक के साथ थी। रात 9:30 बजे परवेज घर में घुस आया। विरोध पर घर से घसीटते हुए ले गया था। घटना का वीडियो भी सामने आया। कुबेरपुर में ले जाकर छोड़ा, तीन घंटे बाद युवती घर पहुंची थी। पुलिस ने पहले आरोपी की मां को पकड़ा, उसके बाद परवेज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वायरल वीडियो को विवेचना में शामिल किया जाएगा। प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट लगाया गया है। विवेचना एसीपी छत्ता कर रहे हैं। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
भीम आर्मी ने कहा- करें प्रभावी कार्रवाई
भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।
भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।