{"_id":"6a7bfb59e44a4af32b0a142d","slug":"man-s-ear-cut-in-knife-attack-after-refusing-50-for-liquor-in-agra-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब के लिए मांगे सिर्फ 50 रुपये, नहीं दिए तो चाकू से किया हमला; युवक का काट दिया कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब के लिए मांगे सिर्फ 50 रुपये, नहीं दिए तो चाकू से किया हमला; युवक का काट दिया कान
Wed, 12 Aug 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा के नामनेर में शराब पीने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला कर कान काटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर बाजार थाना के नामनेर क्षेत्र में शराब पीने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। घटना चार अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नामनेर चौपाल के पास की है। पीड़ित नीरज ने पुलिस को बताया कि वह चौपाल के पास कैरम खेल रहा था।
इसी दौरान मोहल्ले का मोहन वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके कान पर वार कर दिया।
हमले में कान कट गया। सहायक पुलिस आयुक्त सदर रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी दौरान मोहल्ले का मोहन वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके कान पर वार कर दिया।
विज्ञापन
हमले में कान कट गया। सहायक पुलिस आयुक्त सदर रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन