{"_id":"69bc25de1eb8e31108018e2f","slug":"markets-adorned-with-saffron-flags-voices-of-nationalism-echoed-agra-news-c-421-1-fsk1001-3831-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भगवा ध्वज से सजे बाजार, राष्ट्रवाद के गूंजे स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भगवा ध्वज से सजे बाजार, राष्ट्रवाद के गूंजे स्वर
विज्ञापन
नव संवत्सर के अवसर पर प्रतिष्ठानों पर भगवा पताका लगाते हुए स्वयंसेवक
विज्ञापन
आगरा। नव संवत्सर के पावन शुभारंभ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जन्म जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्सव का माहौल रहा। फतेहपुर सीकरी और बाह में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद का संदेश दिया।
फतेहपुर सीकरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बगीची मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता मंगलसेन मित्तल ने संघ के आधेश्वर संघ चालक डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समाज में पंच परिवर्तन पर जोर दिया। विभाग सह संघ चालक रामवीर सिंह फौजदार ने संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों की टोलियों ने नगर के बाजारों में भगवा ध्वज पताका प्रतिष्ठानों एवं घरों में लगाई और चंदन का तिलक लगाकर लोगों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, संतोष राजपूत, राम गोयल, नितिन सामरिया, आशीष मित्तल, विवेक आकाश मित्तल, ललक, उमाशंकर, राहुल घाटी आदि मौजूद रहे।
बाह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को जैतपुर में जयंती पर नमन किया। गणवेश में पहुंचे स्वंयसेवकों को नगर संघ चालक कमलेश जैन ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों की जानकारी देकर राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की सीख दी, जिससे मां भारती का भाग्य सदा बढ़ता रहे। इस दौरान योगेंद्र, विजय कुमार, शिववीर, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, प्रवेश भदौरिया, ध्रुव भदौरिया, भाव सिंह नरवरिया, सुधीर नरवरिया, मनीष बरुआ, समर प्रताप, आशीष, बच्चन राजपूत आदि रहे।
इंसेट
हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भव्य भजन-कीर्तन
पिनाहट। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 (हिंदू नववर्ष) के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को कस्बे में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। थाने के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में बटेश्वर धाम के श्री श्री 1008 हरिशरण दास महाराज एवं रुहाई आश्रम के संत ऋषि महाराज उपस्थित रहे। संतों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को नव संवत्सर की महत्ता बताते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। राष्ट्रीय बजरंग, राष्ट्रीय हिंदू परिषद, गोरक्षा दल एवं महाकाल संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सतेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, प्रशांत भारद्वाज, रामनिवास शर्मा, हिमांशु शर्मा, श्याममूर्ति परिहार, नरोत्तम परिहार, गाैरव पाराशर, अंशुल परिहार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos