{"_id":"662b871ad93ff6b6790a106c","slug":"mathura-lok-sabha-chunav-voting-started-in-baldev-at-1-30-pm-know-reason-2024-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Lok Sabha Chunav Voting: मथुरा के इस क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ मतदान, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Lok Sabha Chunav Voting: मथुरा के इस क्षेत्र में दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ मतदान, जानें वजह
Fri, 26 Apr 2024 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:24 PM IST
सार
मथुरा के बलदेव में नगला अकोस के लोगों ने दोपहर 1.30 बजे से मतदान शुरू किया। सुबह से ही मतदान बहिष्कार की जिद पर अड़े किसान मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन पर मान गए।
विज्ञापन
अकोस के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव में बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र नगला अकोस में लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव का संपर्क मार्ग बाढ़ के समय से टूटा पड़ा है। रेणुका घाट पर सेतु निर्माण का कार्य भी बाधित पड़ा हुआ है । किसानों की कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई। तंग आ किसानों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया। किसान मतदान करने नहीं पहुंचे तो अधिकारी ही उन्हें मनाने पहुंच गए।
विज्ञापन
26 अप्रैल को सुबह मतदान प्रारंभ हुआ लेकिन नगला अकोस मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता नहीं पहुंचा। जानकारी मिली तो आला अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई। अधिकारी किसानों को मनाने के लिए नगला अकोस पहुंच गए। नगला अकोस में मौके पर खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत व कोतवाल बलदेव संजय त्यागी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। काफी अनुरोध करने के उपरांत भी आक्रोशित किसान मतदान करने के लिए नहीं तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित किसान बार-बार चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते रहे। काफी अनुनय विनय करने के उपरांत भी किसानों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। तब मौके पर भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार व प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा पहुंचे। जहां किसानों को समझा बुझाकर मुख्य विकास अधिकारी मथुरा से किसानों की समस्याओं पर फोन पर चर्चा की।
चर्चा करने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की प्रमुख मांगों को सात कार्य दिवस के अंदर बैठक कर सुनने का आश्वसन दिया और अविलंब ही निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ और मतदान करने के लिए तैयार हुए। दोपहर 1:30 के करीब नगला अकोस में मतदान प्रारंभ हुआ।