{"_id":"69d4806dcbdc78512d007303","slug":"metro-construction-chaos-ambulances-stuck-in-massive-traffic-jam-on-mg-road-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो निर्माण कार्य बना मुसीबत: एमजी रोड से एंबुलेंस निकलना मुश्किल, जाम से कराह रहीं आगरा की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो निर्माण कार्य बना मुसीबत: एमजी रोड से एंबुलेंस निकलना मुश्किल, जाम से कराह रहीं आगरा की सड़कें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
एमजी रोड पर मेट्रो पिलर निर्माण के कारण भारी जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गईं। रास्ता न मिलने पर वाहन चालकों ने रॉन्ग साइड चलाना शुरू किया, जिससे पूरे दिन यातायात व्यवस्था चरमराई रही।
एमजी रोड पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एमजी रोड स्थित रावली तिराहे पर मेट्रो के पिलर निर्माण से समस्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को रावली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक दबाव से घंटों जाम लगा रहा। जाम में सवारी वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंस गईं। चालक ने एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक रॉन्ग साइड एंबुलेंस मोड़ दी, जिससे इस मार्ग पर भी वाहन फंस गए। शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
Trending Videos
एमजी रोड के रावली और एसबीआई तिराहे से ढाकरान तक मेट्रो को छह पिलर का निर्माण करना है। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। सोमवार को एमजी रोड पर सुबह 10:00 बजे से ही ऑफिस और जरूरी काम से जाने वाले लोगों का निकलना शुरू हुआ तो कलेक्ट्रेट से रावली तक जाम में लग गया। एसबीआई तिराहे से जिलाधिकारी आवास तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जाने के लिए रास्ता नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से एंबुलेंस और ऑटो चालकों ने रॉन्ग साइड चलना शुरू कर दिया। इससे कलेक्ट्रेट तिराहा की तरफ वाहन फंसने लगे। दिनभर रेंग-रेंगकर वाहन चलते रहे। एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि पिलर निर्माण कार्य की वजह से समस्या बनी हुई है। यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण समस्या हो रही है।
दीवानी के सामने भी लगी रही वाहनों की लाइन
एमजी रोड पर दीवानी के गेट नंबर-1 के पास भी मेट्रो के पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है। एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है, मगर मिट्टी खुदाई की वजह से दूसरी लेन पर भी रास्ता संकरा हो गया है। सोमवार को इस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां से सिटी बस भी निकल रही थीं, जिससे बार-बार परेशानी सामने आ रही थे। मौके से पुलिसकर्मी भी नदारद थे।
एमजी रोड पर दीवानी के गेट नंबर-1 के पास भी मेट्रो के पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है। एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है, मगर मिट्टी खुदाई की वजह से दूसरी लेन पर भी रास्ता संकरा हो गया है। सोमवार को इस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां से सिटी बस भी निकल रही थीं, जिससे बार-बार परेशानी सामने आ रही थे। मौके से पुलिसकर्मी भी नदारद थे।