फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Station Rises on Agra Ground Where Major Dhyan Chand Once Played; Son Seeks Memorial

UP: जहां हॉकी स्टिक से जादू बिखेरते थे मेजर ध्यानचंद, वहां अब बन रहा मेट्रो स्टेशन; बेटे ने रखी खास मांग

Thu, 06 Aug 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

आगरा कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान, जहां कभी मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल का जादू बिखेरा था, वहां अब मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो रहा है। मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने स्टेशन परिसर में उनकी प्रतिमा, शिलालेख या स्मृति गैलरी बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
Metro Station Rises on Agra Ground Where Major Dhyan Chand Once Played; Son Seeks Memorial
आगरा मेट्रो स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष में आगरा कॉलेज का ऐतिहासिक मैदान एक बार फिर चर्चा में है। यही वह मैदान है, जहां युवावस्था में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल का जादू बिखेरा था। आज उसी स्थान पर आगरा मेट्रो का स्टेशन बन रहा है। समय के साथ मैदान का स्वरूप बदल गया है, लेकिन खेल प्रेमियों के लिए यह जगह आज भी भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की सजीव पहचान बनी हुई है।
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि उनके पिता का आगरा कॉलेज के मैदान से विशेष लगाव था। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे स्थित इस मैदान पर मेजर ध्यानचंद झांसी क्लब की ओर से 1950 के आसपास कई बार खेलने आए थे। अपने शानदार खेल के दम पर उन्होंने झांसी की टीम को यहां चैंपियन भी बनाया था। उन्होंने पिताजी आगरा कॉलेज के मैदान में जब भी खेलने आते थे तो बड़ी संख्या में दर्शक उनका खेल देखने पहुंच जाते थे।
विज्ञापन


कहा कि आज जब उस मैदान पर मेट्रो स्टेशन बन रहा है। तो इच्छा है कि स्टेशन परिसर में पिताजी की स्मृति में एक शिलालेख, प्रतिमा या छोटी-सी गैलरी बनाई जाए। इससे आने वाली पीढ़ी जान सकेगी कि इसी मैदान पर दुनिया के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से एक ने अपने खेल का जादू बिखेरा था। यह भी कहा, खेल की विरासत को सहेजना केवल अतीत को याद करना नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करना भी है। यदि इस स्थान पर पिताजी से जुड़ी कोई स्मृति विकसित होती है तो यह आगरा ही नहीं, पूरे देश के हॉकी प्रेमियों के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का भी मानना है कि आगरा मेट्रो स्टेशन परिसर में मेजर ध्यानचंद की विरासत को दर्शाने वाली स्थायी स्मृति विकसित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि इससे आगरा की खेल विरासत को नई पहचान मिलेगी और शहर आने वाले लोग भी जान सकेंगे कि इसी मैदान पर कभी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed