{"_id":"6780a6a6f49730fea50c7295","slug":"metro-will-start-running-from-cantt-to-agra-college-in-24-months-first-five-stations-will-be-constructed-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: कैंट से आगरा कॉलेज तक 24 महीने में चलने लगेगी मेट्रो, पहले पांच स्टेशनों को होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: कैंट से आगरा कॉलेज तक 24 महीने में चलने लगेगी मेट्रो, पहले पांच स्टेशनों को होगा निर्माण
Fri, 10 Jan 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:18 AM IST
सार
आगरा कैंट से लेकर आगरा कॉलेज के बीच मेट्रो का संचालन 24 महीने में शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर में दो स्टेशनों पर पाइलिंग का कार्य शुरू हो गया है। 24 महीने में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण दो चरणों में होगा। सभी 14 स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। ये एलिवेटेड ट्रैक है, जिसमें 1446 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पूरे कॉरिडोर का एक ही कंपनी निर्माण कर रही है। पहले चरण में आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन का निर्माण होगा। इसके लिए कैंट और सदर में पाइलिंग का कार्य शुरू हो गया है। अगले 24 महीने में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में हरीपर्वत से कालिंदी विहार तक नौ स्टेशन हैं। इसके निर्माण में 30 महीने लगेंगे। इसमें संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच की जा रही है। ये पूरी होने पर खंभे, फुट ओवरब्रिज समेत अन्य को हटाया जाएगा।