सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MG Road jammed due to metro construction in Agra

Agra News: रावली पर जाम से नहीं मिली राहत, घंटों लगी रहती है वाहनों की कतार; मेट्रो पिलर निर्माण से दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

एमजी रोड पर पिलर बनाने के लिए मार्ग के दोनों तरफ तीन जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत रावली पर हो रही है। साईं की तकिया की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को रावली से पहले एमजी रोड और धाैलपुर हाउस के बराबर के मार्केट से निकाला जा रहा है।

MG Road jammed due to metro construction in Agra
आगरा में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में एमजी रोड के रावली पर जाम का समाधान नहीं निकल पा रहा है। मेट्रो के पिलर निर्माण से समस्या बढ़ गई है। छीपीटोला पर वनवे व्यवस्था का प्लान था मगर वो लागू होने से पहले ही फेल हो गई। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। वाहन चालकों को पांच मिनट का रास्ता तय करने में 20 से 25 मिनट का समय लग रहा है। पुलिसकर्मी और मेट्रो के कर्मचारी भी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
Trending Videos


एमजी रोड पर आगरा कैंट से भगवान टाॅकीज चाैराहे तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थीं। इनमें से साईं का तकिया से एसबीआई तिराहे, कलेक्ट्रेट से सुभाष पार्क तक, आगरा कालेज से इमरजेंसी तक पिलर निर्माण होने पर बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। रावली से धाकरान तक छह पिलर का निर्माण होने से समस्या बढ़ गई हैं। पिलर बनाने के लिए मार्ग के दोनों तरफ तीन जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत रावली पर हो रही है। साईं की तकिया की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को रावली से पहले एमजी रोड और धाैलपुर हाउस के बराबर के मार्केट से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सुबह और शाम को सरकारी दफ्तरों की छुट्टी के समय वाहन फंसने लगते हैं। ऐसे में वाहन की लाइन लग रही है। इसका समाधान पुलिस के पास भी नहीं है। पूर्व में छीपीटोला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर साईं की तकिया होकर ट्रैफिक निकालने का प्लान बनाया गया। मगर वो आज तक लागू नहीं किया जा सका है। उधर, हरीपर्वत पर भी रेलवे लाइन की पुलिया से पहले बैरिकिडिंग लगी होने से समस्या हो रही है। सेंट जोंस की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। इसमें एक महीने का समय लगेगा। तब तक वाहनों को निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed