{"_id":"6a60478e50c4d1170605ec86","slug":"moong-procurement-hit-by-delays-and-poor-arrangements-at-agra-centres-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मूंग खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था, कहीं बारदाना तो कहीं मशीनें बंद; किसान दर-दर भटकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मूंग खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था, कहीं बारदाना तो कहीं मशीनें बंद; किसान दर-दर भटकने को मजबूर
Wed, 22 Jul 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:01 AM IST
सार
आगरा में मूंग खरीद केंद्र शुरू होने के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल रही है। कई केंद्रों पर बारदाना और पीओपी मशीनों की समस्या के कारण किसान अपनी फसल एमएसपी पर बेचने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 दिन देरी से मूंग क्रय केंद्र खोलने के बाद भी केंद्रों पर अधूरे इंतजाम हैं। अभी 9 में से 4 केंद्रों पर ही नाम मात्र की खरीद हुई है। किसी केंद्र पर बारदाना नहीं है, तो किसी पर पीओपी मशीन काम नहीं कर रही है। किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
निदेशालय से 25 जून से 22 सितंबर तक मूंग खरीद करने के लिए दी गई है। इसके लिए नौ खरीद केंद्रों का प्रस्ताव सहकारिता विभाग द्वारा बनाया गया। 22वें दिन 16 जुलाई को छह केंद्र खोले गए। तीन केंद्रों पर अभी नहीं खोले गए हैं। इन छह केंद्रों में से भी चार पर ही खरीद शुरू हुई है, जिनमें सहकारी संघ डाबर, नवीन मंडी आगरा के दो केंद्र और सहकारी संघ जगनेर पर मात्र 23.95 टन मूंग की खरीद हुई है। हाल यह है कि डाबर मंडी में बारदाना नहीं है। नवीन मंडी आगरा का एक केंद्र बंद रहता है। दूसरे पर थोड़ी सी खरीद हुई है पर पीओपी में दिक्कत होने से खरीद नहीं हो पाई है। जगनेर और बरौली अहीर मंडी में बारदाना तक नहीं उपलब्ध है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
किसान उदयवीर सिंह ने बताया कि बड़ी मुश्किल से कीट लगने से बचाकर मूंग को एमएसपी के इंतजार में रखा है लेकिन नवीन मंडी में गया है वहां पीओपी मशीन काम नहीं कर रही है। वहीं किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि बाजार में मूंग के अच्छे दाम नहीं मिले तो घर पर भंडारित कर ली। तीन दिन से केंद्र पर जा रहा हूं। वहां बारदाना न होने के कारण मूंग खरीद नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें - भाजपा का मिशन 2027: चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति परीक्षण, कौन है सक्रिय, कौन निष्क्रिय? इस तरह होगा निर्णय
सहकारिता एआर सतीश कुमार ने बताया कि छह केंद्र खोल दिए हैं। पीओपी मशीन में कुछ समस्या आ रही हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। जिन केंद्रों पर बारदाने की समस्या है जल्द दूर की जाएगी। किसान धैर्य रखें सभी की फसल खरीदी जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी